राजनीति

दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से मारपीट की:केजरीवाल तिलक नगर दौरे पर थे; 2 दिन पहले प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 7 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से मारपीट की:केजरीवाल तिलक नगर दौरे पर थे; 2 दिन पहले प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा था

दिल्ली के तिलक नगर में अरविंद केजरीवाल के दौरे के दौरान सिविल ड्रेस में मौजूद दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। पुलिसकर्मी मोबाइल से केजरीवाल के दौरे की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इस घटना का वीडियो बीजेपी ने X पर शेयर किया। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने 27 सितंबर को एक युवक को थप्पड़ मार दिया था।

इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया। प्रवेश वर्मा ने सोमवार को केजरीवाल को चेतावनी दी कि सरकारी काम रोकने वाले AAP नेताओं और समर्थकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें भीड़ पुलिसकर्मी को धक्का देते और उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रही है।

पुलिसकर्मी को फ्लाईओवर के नीचे ले जाया गया और उसे वहां से जाने नहीं दिया गया। वर्दी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ से अपने साथी को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में FIR दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है।

केजरीवाल बोले- हाथ से छूने पर सड़क टूट रही केजरीवाल सोमवार को तिलक नगर पहुंचे थे। उनके साथ AAP सांसद संजय सिंह, स्थानीय विधायक जरनैल सिंह और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार पर इलाके में बनी नई सड़क की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी, लेकिन हाथ से छूने पर ही टूट रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी पिछली AAP सरकार के दौरान ऐसे कामों पर 5 साल की गारंटी होती थी। AAP विधायक ने हाथ से सड़क उखाड़कर मंत्री को दी थी प्रवेश वर्मा 27 सितंबर को तिलक नगर से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके पीछे आ गए और उनसे सवाल करने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को उन्होंने थप्पड़ मार दिया।

यह पूरा मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। वह वहां बनी सड़क की जांच करने पहुंचे थे। जरनैल सिंह ने सड़क को हाथ से उखाड़कर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा को दिखाया था। युवक का आरोप है कि उसे पुलिस के सामने पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस में शिकायत देकर कहा कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी चाहिए।

दिल्ली में

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में दिल्ली के तिलक नगर में AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से मारपीट की, जबकि वह पुलिसकर्मी अरविंद केजरीवाल के दौरे की वीडियो बना रहा था। यह घटना राजनीतिक दलों के बीच बढ़ते तनाव और पुलिस के प्रति सार्वजनिक विश्वास पर सवाल उठाती है। ऐसी हिंसा से नागरिकों में असुरक्षा बढ़ सकती है और राजनैतिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता महसूस होती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।