राज्य

दिल्ली में बदला मौसम, हुई बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में बदला मौसम, हुई बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

अक्टूबर 15, नई दिल्ली: दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई है, तो मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक दिल्ली में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बारिश की तीव्रता 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान जताया है। यानी राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।बारिश का असर दिन के तापमान पर भी पड़ने की संभावना है।

गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं, अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश के इस दौर के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और आसपास के इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण की भूमिका है।

इसे मानसून के बाद मौसम में होने वाले सामान्य बदलावों का हिस्सा बताया जा रहा है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी पर नजर रखने और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।