अपराध

दिल्ली बस गैंगरेप केस- 398 पेज की चार्जशीट दाखिल:सीमेन सैंपल और बाल के सबूत मिले; 4 अगस्त की घटना, ड्राइवर-कंडक्टर पकड़े गए थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली बस गैंगरेप केस- 398 पेज की चार्जशीट दाखिल:सीमेन सैंपल और बाल के सबूत मिले; 4 अगस्त की घटना, ड्राइवर-कंडक्टर पकड़े गए थे

दिल्ली पुलिस ने करीब दो महीने पुराने स्लीपर बस गैंगरेप मामले में 398 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस के मुताबिक बस से कुछ सबूत मिले थे। जिसमें सीमेन सैंपल और बाल शामिल हैं। चार्जशीट में पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और अन्य समेत 10 गवाहों के बयान हैं। चार्जशीट 18 सितंबर को कोर्ट में दाखिल की गई थी और 24 सितंबर को कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी थी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं की छात्रा है।

4 अगस्त की घटना को सिलसिलेवार तरीके से समझिए, 6 पॉइंट... 1.

पीड़ित घर से झगड़कर निकली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है। परिवार में झगड़ा होने पर बिना बताए नोएडा में कजिन के घर के लिए बस से निकली। मैनपुरी से नोएडा की दूरी 300 किमी से ज्यादा है। 2.

ग्रेटर नोएडा पर उतर गई थी भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई थी। फिर यहां से नोएडा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी। इसी बीच वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। 3.

ड्राइवर-कंडक्टर ने बस में बैठाया ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा को बस में बैठा लिया। उन्होंने बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। 4.

फिर गैंगरेप किया और धमकी दी छात्रा ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 5.

कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार आरोप है कि दोनों ने देर रात छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। छात्रा ने रात में ही कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। 6.

दोनों आरोपी गिरफ्तार पीड़ित की शिकायत के अनुसार, जांचकर्ताओं ने कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने बस की पहचान और उसके रूट को ट्रैक करने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने ड्राइवर कुल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दिल्ली की एक स्लीपर बस में 4 अगस्त को हुई गैंगरेप घटना से संबंधित है, जिसमें पीड़ित को गंभीर शारीरिक और मानसिक क्षति हुई। पुलिस ने 398 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर 10 गवाहों के बयान, सीमेन सैंपल और बाल के सबूत जुटाए हैं। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा के प्रति समाज की जागरूकता बढ़ाती है और कानून प्रवर्तन की दक्षता पर प्रकाश डालती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग बसों में यात्रा करते समय अधिक सतर्क रहें, और सरकार से बेहतर सुरक्षा उपायों की मा

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि हिंसा का कोई समाधान नहीं है, बल्कि संवाद और कानूनी रास्तों से ही न्याय मिल सकता है। पीड़ित की पीड़ा को हम गहराई से महसूस करते हैं और आशा करते हैं कि न्यायालय में उचित फैसला हो। समाज को चाहिए कि हम आपसी विश्वास और सहानुभूति को बढ़ावा दें, ताकि ऐसे अपराधों के लिए कोई स्थान न रहे।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।