राजनीति

'दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कांग्रेस की अलग-अलग धुन', SIR मुद्दे पर ओवैसी का तीखा हमला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कांग्रेस की अलग-अलग धुन', SIR मुद्दे पर ओवैसी का तीखा हमला

कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन आज रामलीला मैदान पर मेगा रैली करने वाला है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर ये रैली की जा रही है. एसआईआर मुद्दे को लेकर हो रही रैली पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है.

ओवैसी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के एक मंत्री सतीश जारकीहोली 'SIR' को अच्छा बता रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर, प्रियांक खड़गे इसके उलट बात कह रहे हैं.''

#WATCH | Bidar, Karnataka: AIMIM President Asaduddin Owaisi says, "There is a minister (Congress), Satish Jarkiholi, calling SIR good. Meanwhile, Priyank Kharge says the opposite...

Congress is calling out SIR across the nation.

In my constituency Hyderabad Congress members went to the Election Commission and demanded that voters' names be removed...

You have one tune in Hyderabad, another in Bengaluru, and yet another in Delhi..." (31.10) (Source: AIMIM Pro)

ANI (@ANI) November 1, 2026

अलग-अलग धुन ओवैसी ने आगे कहा, ''कांग्रेस पूरे देश में 'SIR' का विरोध कर रही है.

मेरे निर्वाचन क्षेत्र-हैदराबाद में कांग्रेस के लोग चुनाव आयोग के पास गए और मांग की कि मतदाताओं के नाम हटा दिए जाएं.

हैदराबाद में आपकी एक अलग धुन है, बेंगलुरु में दूसरी और दिल्ली में कोई और ही धुन है."

बता दें इंडिया गठबंधन ने रैली की तैयारी कर ली है.

इस रैली की शुरुआत मल्लिकार्जुन खरगे के निवास से होने वाली है. उसके बाद का सारा रूट राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

राहुल गांधी ने लिखा कि

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।