अपराध

दिल्ली में DTC बस की टक्कर से 2 की मौत:2 की हालत गंभीर; महिला ड्राइवर फरार, ई-रिक्शा और 3 दोपहिया वाहनों को रौंदा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में DTC बस की टक्कर से 2 की मौत:2 की हालत गंभीर; महिला ड्राइवर फरार, ई-रिक्शा और 3 दोपहिया वाहनों को रौंदा

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को DTC बस ने तीन दोपहिया वाहनों और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 212 बस स्टैंड के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस टिकरी बॉर्डर की ओर जा रही थी। बस को एक महिला चला रही थी, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद के दो विजुअल्स… एक दिन पहले ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, 3 घायल दिल्ली के द्वारका में शनिवार रात एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में गौरव नाम के एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सेक्टर-18 में क्रिसेंट अपार्टमेंट क्रॉसिंग के पास रात करीब 12:45 बजे हुआ। गौरव के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। घायलों की पहचान हितेश (18), हर्षित (20) और ध्रुव (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हितेश और हर्षित को पहले इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दूसरे मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। ध्रुव को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। ट्रक चालक होताम सिंह (41) को पकड़ लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है।

---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान में ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से नाले में गिरा, 8 मौतें:सभी MP के रहने वाले, खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे।एक्सीडेंट शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ।

SHO नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दिल्ली में DTC बस के टक्कर से हुई दुर्घटना के बारे में है, जिसमें दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। यह घटना सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा और महिला ड्राइवरों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाती है। दुर्घटना से सड़कों पर यातायात व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया की दक्षता पर प्रकाश पड़ता है। जनता को यह संदेश मिलता है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है और किसी भी दुर्घटना में तुरंत मदद माँगना ज़रूरी है। इस घटना से सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते जोखिम और सुधारात्मक कदमों की आवश्यकता स्पष्ट होती है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

दिल्ली की इस दुखद दुर्घटना से हमें याद आता है कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों की बात नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की भी है। महिला ड्राइवर का फरार होना अपराध नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा व्यवस्था में टूटन को दर्शाता है। हमें सामूहिक रूप से सख्त नियम, बेहतर निगरानी और सहानुभूति की संस्कृति अपनानी चाहिए। पीड़ितों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना रखते हुए, हम सभी को मिलकर सुरक्षित यातायात के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।