अपराध

दिल्ली गैंगरेप- दो आरोपी भी अरेस्ट, एक पहले पकड़ा गया:पुलिस ने 300 CCTV खंगाले, घटनास्थल भी गए; आपत्तिजनक चीजें बरामद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली गैंगरेप- दो आरोपी भी अरेस्ट, एक पहले पकड़ा गया:पुलिस ने 300 CCTV खंगाले, घटनास्थल भी गए; आपत्तिजनक चीजें बरामद

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने कथित तौर पर लड़की की गर्दन पर चाकू रखकर वारदात की। लड़की ने पुलिस और FSL टीम को पार्क में वे जगहें दिखाईं, जहां उसके साथ कथित तौर पर रेप हुआ था। टीम ने वहां से कंडोम समेत जैविक और दूसरे सबूत जुटाए हैं।

पुलिस ने पार्क और आसपास लगे 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी निगरानी और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ, हेमंत और महेश के रूप में हुई है। एक आरोपी पुलिस टीम पर कथित तौर पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।

तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जन्मदिन पर मंदिर गई थी लड़की लड़की सोमवार को अपने 17 साल के दोस्त के साथ जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई थी। मंदिर में पूजा करने के बाद दोनों ने कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बाहर चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क में गेट नंबर 7 से दाखिल हुए।

दोनों एक बेंच पर बैठकर चिप्स खा रहे थे। तभी करीब 30 से 35 साल के तीन लोग उनके पास पहुंचे। लड़की और उसके दोस्त ने जब उनसे सवाल किया, तो आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़कर थप्पड़ मारे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों के मोबाइल फोन ले लिए। दोस्त से अलग कर पार्क के सुनसान हिस्से में ले गए आरोपियों ने लड़की और उसके दोस्त को धमकाया।

इसके बाद वे लड़की को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी ने दूसरे से बंदूक निकालने को कहा। दूसरे आरोपी को बाकी लोग आसिफ कह रहे थे। उसने बैंगनी रंग की शर्ट पहन रखी थी और वह तीनों में सबसे मजबूत था। आसिफ ने कथित तौर पर लड़की को काले रंग की बंदूक दिखाई।

इसके बाद उसने बंदूक वापस जेब में रख ली। तीनों ने चाकू निकाले और लड़की को पार्क के अंधेरे हिस्से में ले गए। तीनों ने अलग-अलग जगहों पर कथित रेप किया पुलिस अधिकारी के अनुसार, आसिफ ने कथित तौर पर लड़की के कपड़े उतारे। उसने लड़की को लाल बेंच पर लिटाया और दूसरे आरोपी को निगरानी रखने को कहा।

लड़की के अनुसार, आसिफ ने कंडोम पहना और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर कथित तौर पर रेप किया। इसके बाद उसने हेमू को बुलाया। हेमू लड़की को दूसरी बेंच पर ले गया। उसने भी कथित

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गैंगरेप के आरोप पर दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17‑वर्षीय लड़की ने पुलिस को अपराध स्थल दिखाया, जहाँ तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए। यह घटना दर्शाती है कि अपराधियों को 300 से अधिक CCTV फुटेज से जल्दी पकड़ा जा सकता है। इस खबर का महत्व इसीलिए है क्योंकि यह दिखाती है कि आधुनिक निगरानी और तेज़ पुलिस कार्रवाई से लैंगिक अपराधों पर नियंत्रण संभव है। आम जनता पर इसका असर भरोसे को बढ़ा सकता है कि कानून व्यवस्था लैंगिक हिंसा से निपटने में सक्षम है, साथ ही यह अन्य महिलाओं को जागरूक करता है कि वे अपने अधिकारों की

🎙️ जनता का संदेश का मत

गैंगरेप जैसी हिंसा का सामना करते हुए हमें याद रखना चाहिए कि समाज में हर व्यक्ति की सुरक्षा और सम्मान का अधिकार है। जब किसी को नुकसान पहुँचाया जाए, तो तुरंत पुलिस और फोरेंसिक टीम को सूचित करना चाहिए, जिससे साक्ष्य सुरक्षित रह सकें। इसी तरह, पीड़ित को मानसिक और शारीरिक सहायता मिलनी चाहिए, ताकि वह पुनः स्वस्थ हो सके। समाज को सहानुभूति, शिक्षा और क़ानूनी जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाना चाहिए, ताकि ऐसे अपराधों की रोकथाम हो सके।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।