दिल्ली जाकर सीधे अमित शाह के निवास पर पहुंचे सीएम मोहन यादव, गृह मंत्री से भेंट से बढ़ी हलचल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
CM Mohan Yadav : सीएम डॉ.
मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। वे शनिवार को उनसे मिले। सीएम डॉ.
मोहन यादव की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुलाकात से प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा उठी। सूबे के मौजूदा सियासी हालातों के मद्देनजर दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय के अधिकारियों और स्वयं सीएम डॉ.
मोहन यादव ने इसे सामान्य भेंट बताया। डॉ.
मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों से अवगत कराया।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal