राज्य

दिल्ली कैबिनेट ने 'गो-दिल्ली फाउंडेशन' के गठन को दी मंजूरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली कैबिनेट ने 'गो-दिल्ली फाउंडेशन' के गठन को दी मंजूरी

अक्टूबर 18, नई दिल्ली: दिल्ली में स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली कैबिनेट ने 'गो-दिल्ली फाउंडेशन' के गठन को मंजूरी दी है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि स्वीकृत की गई है। दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत काम करने वाले इस फाउंडेशन का मकसद युवाओं, शोधकर्ताओं और उद्यमियों के नए विचारों को उत्पादों और सफल कारोबार में बदलने में मदद करना है।दिल्ली में DPIIT से मान्यता प्राप्त करीब 21 हजार स्टार्टअप हैं।

ऐसे में इस पहल के जरिए स्टार्टअप्स और MSME को प्रोटोटाइप बनाने, लैब और परीक्षण सुविधाओं, तकनीकी मार्गदर्शन, मेंटरशिप और निवेशकों से जुड़ने में सहायता मिलेगी। सरकारी विभाग भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन नवाचारकर्ताओं की मदद ले सकेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे दिल्ली में नवाचार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

फोटो- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।