भोपाल

दिल्ली के मौलाना वलियुल्लाह सईदी फलाही देंगे सीरत-ए-पैगंबर का पैगाम, 12 सितंबर को मस्जिद मांजी साहिबा में जलसा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 16 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली के मौलाना वलियुल्लाह सईदी फलाही देंगे सीरत-ए-पैगंबर का पैगाम, 12 सितंबर को मस्जिद मांजी साहिबा में जलसा

भोपाल। जमाअते इस्लामी हिन्द, भोपाल की ओर से 12 सितंबर 2026 को जलसा-ए-सीरत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात 8:30 बजे से मस्जिद मांजी साहिबा, रेतघाट, भोपाल में होगा। जलसे में दिल्ली से आए मौलाना वलियुल्लाह सईदी फलाही सीरत-ए-पैगंबर मुहम्मद ﷺ के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

आयोजकों के अनुसार जलसे का उद्देश्य पैगंबर मुहम्मद ﷺ के जीवन, उनके आदर्शों और शिक्षाओं से लोगों को परिचित कराना तथा उनकी सीरत से मार्गदर्शन हासिल करने का संदेश देना है। कार्यक्रम में उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के साथ व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में उनकी शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जमाअते इस्लामी हिन्द, भोपाल की ओर से शहरवासियों से इस महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने लोगों से समय पर पहुंचकर जलसे में शामिल होने और सीरत-ए-पैगंबर के संदेश को सुनने का आग्रह किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।