दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन शाम 6 बजे तक बंद, इंटरचेंज चालू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 10, नई दिल्ली: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट शाम 6 बजे तक बंद कर दी गई है, जिससे दिल्लीवासियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, यमुना विहार समेत कई मेट्रो स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से ही बंद हैं।
हालांकि, प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा चालू रहेगी।दिल्ली मेट्रो के आज बंद रहने वाले 45 स्टेशन: जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, रोहिणी सेक्टर 21।