दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के गेट आज रात 9 बजे से बंद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 09, नई दिल्ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट आज (शुक्रवार) रात 9 बजे से बंद रहेंगे। DMRC के मुताबिक, अगले आदेश तक इन स्टेशनों पर पाबंदियां जारी रहेंगी। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट के साथ इंटरचेंज सुविधा भी बंद रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो की एडवाइजरी जरूर देख लें।
फोटो- दिल्ली मेट्रो की जानकारीसोर्स- एक्स (@OfficialDMRC)