दिल्ली मेट्रो अलर्ट: शाम 4 बजे तक 6 स्टेशनों पर आवाजाही प्रतिबंधित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 12, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर आज मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने छह मेट्रो स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है।इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड शामिल हैं।
हालांकि, इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संभावित रूट डायवर्जन को लेकर भी एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में सियासी मार्च के चलते राजधानी की सड़कों पर यातायात प्रभावित होने के साथ ही मेट्रो यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो और ट्रैफिक से जुड़ी ताजा एडवाइजरी की जानकारी ले लें। FILE PHOTO
🎙️ जनता का संदेश का मत
सुरक्षा के लिए अस्थायी प्रतिबंध से यात्रियों को असुविधा हुई, पर यह हमें याद दिलाता है कि समाज में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन आवश्यक है। जब भी कोई असुविधा हो, धैर्य और सहयोग से समाधान निकाला जा सकता है। इस अनुभव से हम सीखें कि आपसी समझ और सहानुभूति से हम किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं।