दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन वाहनों की टक्कर में दो की मौत, चार गंभीर घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खराब ट्रक को ठीक कर रही मैकेनिक टीम की बोलेरो को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे
कोटा, 9 अक्टूबर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बालापुरा और गोपालपुरा के बीच तीन वाहनों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित होने से जाम के हालात बन गए।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण रास्ते में खराब हो गया था। ट्रक को ठीक करने के लिए मैकेनिकों की टीम बोलेरो गाड़ी से मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक अन्य ट्रक सड़क पर खड़े खराब ट्रक और बोलेरो से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार लोग इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में एक की पहचान जयपुर जिले के कोटपूतली क्षेत्र के तालवा गांव निवासी सचिन गुर्जर के रूप में हुई है।
वहीं, दूसरे मृतक की पहचान अलवर जिले के जोमदिन निवासी के रूप में बताई गई है। हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।
बाइट : बाबूलाल, जांच अधिकारी।
बाइट : घायल
🎙️ जनता का संदेश का मत
दिल्ली‑मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों का पालन नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है। तेज़ रफ़्तार, अनियंत्रित ड्राइविंग और अनदेखी सुरक्षा उपायों से ऐसी त्रासदियाँ होती हैं। हमें अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए हमेशा हेल्मेट, सीटबेल्ट और सुरक्षित दूरी का पालन करना चाहिए। इस घटना से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, हम समाज को आग्रह करते हैं कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाएँ।