अपराध

दिल्ली में नाबालिग से रेप, 12 दिन में चौथा मामला:सोशल मीडिया पर दोस्ती कर होटल में बुलाया, फिर वारदात की; आरोपी फरार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में नाबालिग से रेप, 12 दिन में चौथा मामला:सोशल मीडिया पर दोस्ती कर होटल में बुलाया, फिर वारदात की; आरोपी फरार

दिल्ली के वजीराबाद इलाके की एक होटल में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित दोनों वजीराबाद के रहने वाले हैं। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती की और मंगलवार को उसे होटल में बुलाया। घटना के बाद लड़की घर पहुंची और परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया और उसका बयान दर्ज किया। मेडिकल जांच और लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। दिल्ली में पिछले 12 दिनों में नाबालिग से रेप का यह चौथा मामला है। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, पॉक्सो केस में करीब 97% आरोपी, पीड़ित को पहले से जानता है।

होटल के रिकॉर्ड की जांच पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग को होटल में प्रवेश कैसे मिला। जांचकर्ता होटल का रजिस्टर, CCTV फुटेज और अन्य रिकॉर्ड देख रहे हैं। दिल्ली में रेप के पिछले 3 केस 12 सितंबर: स्वरूप नगर में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप-हत्या। अगले दिन खेत के पास खुले मैदान में शव मिला।

चार आरोपी गिरफ्तार हुए, जिनमें तीन नाबालिग हैं। 16 सितंबर: सदर बाजार के दुकान में 10 साल की बच्ची से रेप। बच्ची स्टेशनरी खरीदने के लिए घर से निकली थी। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। 21 सितंबर: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया।

दिल्ली में हर दिन बच्चों से यौन अपराध के 4 मामले NCRB के मुताबिक, 2024 में दिल्ली में POCSO के 1,553 केस दर्ज हुए। यानी औसतन हर दिन 4 से ज्यादा मामले सामने आए। 2025 की रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ग्रेटर नोएडा से बैठाया, शीशे पर पर्दे लगे थे दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है।

घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

यह घटना हमें यह सिखाती है कि डिजिटल दुनिया में भी सतर्कता अनिवार्य है। जब भी कोई अनजान व्यक्ति दोस्ती का प्रस्ताव रखे, परिवार और शिक्षकों को साथ मिलकर मार्गदर्शन करना चाहिए। अपराध के शिकार को तुरंत चिकित्सा और कानूनी सहायता मिले, जबकि आरोपी को सख्त सजा देकर समाज में भय जगाया जाए। समाज को मिलकर जागरूकता फैलानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएँ दोहराई न हों।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।