दिल्ली में नगर निगम ने 47 जर्जर बिल्डिंग गिराई:282 सील की, 5 दिन पहले इमारत गिरने से 5 की मौत हुई थी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी में अवैध निर्माण और जर्जर बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, 6 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच सभी 12 जोन में 1,046 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान 282 संपत्तियां सील की गईं और 47 जर्जर बिल्डिंग गिराई गईं।
सीएम ने निगम को निर्देश दिए हैं कि अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए और इसकी रफ्तार बढ़ाई जाए। दरअसल, 7 अक्टूबर को न्यू सीमापुरी इलाके में ईदगाह मछली मंडी के पास चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 8 लोग घायल हुए। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… डूसिब ने तीन अन्य मकानों को नोटिस जारी किए सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने के बाद संबंधित एजेंसियों ने एक असुरक्षित इमारत को गिरा दिया।
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने तीन अन्य मकानों को नोटिस जारी किए हैं। सभी 12 जोन में कार्रवाई हुई इसमें नरेला में 62, रोहिणी में 158, सिविल लाइंस में 63, केशवपुरम में 61, सिटी एसपी जोन में 87, करोल बाग में 85, शाहदरा साउथ में 87, शाहदरा नॉर्थ में 115, वेस्ट जोन में 87, नजफगढ़ में 45, सेंट्रल जोन में 75 और साउथ जोन में 121 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
आसपास की इमारतें भी हुईं क्षतिग्रस्त MCD के मुताबिक, इमारत दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) की करीब 25 वर्ग गज जमीन पर बनी थी और 20-25 साल पुरानी थी। अधिकारियों ने इसे ग्राउंड प्लस 3 मंजिल की इमारत बताया, जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक इसमें 5 मंजिल थीं। बिल्डिंग गिरने से आसपास की दो इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।
पास की ईदगाह की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हुई। बिजली का पोल टूटने और तारों के क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं 2022 से 2025 तक यानी 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 1133 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है।
---------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत:दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी जमा था दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। बिल्डिं
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दिल्ली नगर निगम द्वारा अवैध और जर्जर इमारतों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में है, जिसमें 47 इमारतें गिराई गईं और 282 संपत्तियाँ सील की गईं। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले 5 दिन पहले एक इमारत के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई थी, जिससे सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इस कार्रवाई से आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा क्योंकि इससे शहरी क्षेत्र में अनियमित निर्माण समाप्त होंगे, सड़कें साफ होंगी और दुर्घटनाओं का खतरा घटेगा। साथ ही, नागरिकों को सुरक्षित आवास और बेहतर बुनियादी ढाँचे
🎙️ जनता का संदेश का मत
दुर्घटना से बचने के लिए अवैध निर्माण को रोकना समाज की जिम्मेदारी है। जब भी कोई जोखिम महसूस हो, तुरंत संबंधित प्राधिकरण को सूचित करें। सुरक्षित निर्माण के लिए नियमों का पालन और निरीक्षण अनिवार्य है। यह कदम न केवल जीवन बचाता है बल्कि समृद्ध, सुरक्षित शहर के निर्माण की दिशा में प्रेरणा देता है।