दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश:लखनऊ में बाढ़, कॉलोनियों में कमर तक पानी भरा, राजस्थान में ओले गिरे; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। वहीं यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़ समेत 5 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ में लगातार 15वें दिन भी बाढ़ की चपेट में है। कॉलोनियों में कमर तक पानी भरा हुआ है। 40 हजार से ज्यादा घर अब भी जलमग्न हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में भी घुटनों तक पानी भरा है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के केदारनाथ और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। नैनीताल में भारी ओले गिरे, जबकि ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी में तेज बारिश हुई। देहरादून समेत 8 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के मनाली, चंबा और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में बारिश-बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ है। नेपाल में भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आने से बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकि नगर बैराज पर पानी का बहाव बढ़ने की संभावना है।
बिहार के 8 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। बीकानेर के लूणकरणसर में ओले भी गिरे। इन जिलों में 13 से 15 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… बिहार: 8 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, नेपाल में बाढ़ से खतरे का अलर्ट बिहार के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के 8 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है।
इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर और कैमूर शामिल है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: इंदौर में रिकॉर्ड 15.8° पहुंचा रात का पारा, ग्वालियर-नर्मदापुरम दिन में गर्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग में रविवार को बूंदाबांदी हुई।
कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक, सोमवार से साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) का असर खत्म हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: श्रीगंगानगर में तापमान 7 डिग्री तक गिरा, कल
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar