अपराध

दिल्ली: न्यू सीमापुरी में 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली: न्यू सीमापुरी में 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

अक्टूबर 07, नई दिल्ली: दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसा इदगाह मछली मंडी इलाके में करीब सवा तीन बजे हुआ। करीब 20 से 25 साल पुरानी इस इमारत में लोग रह रहे थे और मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका के बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD और DDMA की टीमें मौके पर पहुंचीं, जबकि बाद में NDRF की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया। अब तक 8 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है और राहत-बचाव अभियान जारी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में रोहिंग्या और बांग्लादेशी परिवार भी रह रहे हैं, जिनमें से कुछ लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत गिरने के वक्त कुछ लोग मलबे की चपेट में आए। हादसे के असर से आसपास की एक इमारत की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि पास की मस्जिद की चारदीवारी भी गिर गई। पड़ोसियों के मुताबिक, बीती रात आए भूकंप के बाद इमारत में दरारें आई थीं और मकान मालिक इमारत खाली करा रहा था।

फिलहाल NDRF समेत सभी एजेंसियां मलबा हटाने और किसी भी संभावित फंसे व्यक्ति की तलाश में जुटी हैं।

फोटो- सीमापुरी में बिल्डिंग गिरी (फाइल फोटो)

🎙️ जनता का संदेश का मत

इमारत के ढहने से हमें यह याद दिलाता है कि सुरक्षा नियमों का पालन और समय पर निरीक्षण ज़रूरी है। जब कोई संरचना पुरानी हो, तो निवारक रख-रखाव और पुनर्निर्माण पर ध्यान दें। समाज में जागरूकता फैलाएँ कि आपातकाल में शांत रहकर सहायता माँगें, और पड़ोसी एक-दूसरे की मदद करें। इस दुखद घटना से सीखें—सुरक्षा को प्राथमिकता देकर हम अपने जीवन और समुदाय को बचा सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।