अपराध

दिल्ली पहुंचे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली पहुंचे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया

अक्टूबर 10, नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ सौरभ दास और आशुतोष रांका भी थे। दिल्ली पुलिस इस वक्त किसी भी हालत में सीजेपी कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए चौकस है।

आज जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिपके, सौरभ और रांका के साथ मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए। दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर उन्हें विमान से उतरने नहीं दिया और वहीं से हिरासत में लिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिजीत ने कहा कि वह यहां गिरफ्तार होने आए हैं।

दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा कि नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।