अपराध

दिल्ली पुलिस की अपील, वायरल फर्जी वीडियो पर न करें भरोसा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली पुलिस की अपील, वायरल फर्जी वीडियो पर न करें भरोसा

अक्टूबर 10, नई दिल्ली: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने की जानकारी दी गई है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिन्हें भ्रामक बताया गया है। इन वीडियो में दिखाई जा रही स्थिति वास्तविकता से अलग बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से ऐसे फर्जी वीडियो और भ्रामक तस्वीरों से बचने की अपील की है। पुलिस ने वायरल हो रही तस्वीरों के साथ स्थिति की वास्तविक तस्वीरें भी जारी की हैं।

(स्रोत- @DelhiPolice)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।