राज्य

आज दिल्‍ली में सभी मतदान-केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करेगा निर्वाचन आयोग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज दिल्‍ली में सभी मतदान-केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करेगा निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग आज दिल्‍ली में सभी मतदान-केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करेगा। इस दौरान मतदाता-सूची में नए नाम जोड़े जा सकेंगे, किसी नाम को जोड़ने के प्रस्ताव या हटाए जाने पर आपत्ति दर्ज की जा सकेगी और मतदाता-सूची के विवरण को ठीक कराया जा सकेगा।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण-SIR के संबंध में कहा कि सुनवाई के दौरान गैर-सूचीबद्ध दस्तावेज पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मामलों में नाम, जन्म-तिथि या अन्य जानकारी से जुड़े दस्तावेज पर विचार किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।