राज्य

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, मध्य प्रदेश में भारी बारिश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, मध्य प्रदेश में भारी बारिश

सितंबर 04, नई दिल्ली: मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।