अपराध

दिल्ली में ट्रैफिक सामान्य, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में ट्रैफिक सामान्य, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अक्टूबर 11, नई दिल्ली: दिल्ली में स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली समेत कई इलाकों में ट्रैफिक प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और रेलवे स्टेशन, ISBT या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। साथ ही, यात्रियों से ताजा ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।