राजनीति

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत पर जय राम ठाकुर ने दी बधाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत पर जय राम ठाकुर ने दी बधाई

सितंबर 19, शिमला (हिमाचल प्रदेश): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने पंजाब विश्वविद्यालय के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऐतिहासिक विजय पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं एवं विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि देश के युवाओं और विशेषकर नई पीढ़ी के विश्वास की जीत है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने वाले एबीवीपी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय और अब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मिली जीत यह दर्शाती है कि देश का युवा राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और सकारात्मक विचारों के साथ खड़ा है।

छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और देश के युवा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर बधाई दी है। यह विषय विश्वविद्यालय के छात्र चुनाव और राजनीतिक हस्तक्षेप को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि विद्यार्थी परिषद को राजनीतिक समर्थन मिला है, जिससे उनके चुनावी दावों को वैधता मिली है। इसके अलावा, यह युवा राजनीति में नई ऊर्जा और विश्वास का संकेत देता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि छात्र राजनीति में अधिक सक्रिय भागीदारी होगी और युवा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।