अपराध

दिल्ली यातायात पुलिस ने दुर्गा पूजा उत्सव के मद्देनजर जारी किया परामर्श

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली यातायात पुलिस ने दुर्गा पूजा उत्सव के मद्देनजर जारी किया परामर्श

दिल्ली यातायात पुलिस ने आज परामर्श जारी कर बताया है कि राजधानी में दुर्गा पूजा उत्सव के मद्देनजर चित्तरंजन पार्क- सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश-2 में मंगलवार तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, प्रतिदिन शाम चार बजे से मध्यरात्रि बारह बजे तक यातायात संबंधी पाबंदियां प्रभावी रहेंगी।

प्रभावित मार्गों में आउटर रिंग रोड पर वसंत विहार से मोदी मिल फ्लाईओवर तक, चित्तरंजन पार्क के निकट लाला लाजपत राय मार्ग, अगस्त क्रांति मार्ग पर रिंग रोड से आउटर रिंग रोड तक और एम.बी. रोड पर खानपुर क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर खानपुर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक यातायात प्रभावित रहेगा।

पुलिस ने श्रद्धालुओं और यात्रियों को प्रभावित मार्गों से बचने, आवागमन के लिए दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने और अनधिकृत पार्किंग से बचने की सलाह दी है। यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने, अतिरिक्त समय लेकर चलने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।