व्यापार

कल से 3 दिन की बैंक हड़ताल, क्या UPI भी होगा बंद? जानें ATM खुले रहेंगे कि नहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कल से 3 दिन की बैंक हड़ताल, क्या UPI भी होगा बंद? जानें ATM खुले रहेंगे कि नहीं

28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक 3 दिन के लिए देशभर में बैंक हड़ताल होने वाला है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का ऐलान किया है.

ऐसे में देशभर के ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल आता है कि क्या इन तीन दिनों में सिर्फ बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी या फिर यूपीआई, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग भी काम करना बंद कर देंगे.

अगर आप भी इसी बात को लेकर परेशान हैं तो इस सवाल के जवाब आप यहां से जान सकते हैं.

बैंक हड़ताल का असर मुख्य रूप से ब्रांच में होने वाले कामों पर पड़ने की संभावना है.

यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं आम तौर पर चालू रहने की उम्मीद है.

कब से कबतक होगा हड़ताल?

बैंक यूनियनों का हड़ताल 28, 29 और 30 सितंबर को होगा.

इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ग्रामीण बैंक बंद रहेंगे.

इसका मतलब है कि अगर आपको बैंक की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम कराना है, तो उसमें परेशानी हो सकती है.

क्या यूपीआई बंद हो जाएगा?

नहीं, बैंक हड़ताल का मतलब यूपीआई का बंद होना नहीं है.

यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है.

यानी आप सामान्य तौर पर यूपीआई से पैसे भेजने, क्यूआर कोड से भुगतान करने और ऑनलाइन बिल भरने जैसे काम कर सकेंगे.

हालांकि, किसी भी डिजिटल सेवा में तकनीकी खराबी या सर्वर से जुड़ी समस्या अलग बात है.

इसलिए बहुत जरूरी भुगतान हो तो उसे आखिरी समय तक टालना ठीक नहीं रहेगा.

क्या एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे?

एटीएम सेवाओं के भी चालू रहेंगी.

कई बैंक ग्राहकों को हड़ताल के दौरान एटीएम और दूसरी सेल्फ- सर्विस सुविधाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दे चुके हैं.

हालांकि, किसी खास एटीएम में कैश खत्म होने या तकनीकी खराबी होने पर परेशानी हो सकती है.

इसलिए अगर आपको नकदी की जरूरत है तो पहले से कुछ कैश निकालकर रखना सही होगा.

कौन से काम नहीं हो पाएंगे?

हड़ताल के दौरान उन कामों में ज्यादा दिक्कत आ सकती है जिनके लिए बैंक कर्मचारी की मदद जरूरी होती है.

जैसे बैंक शाखा में जाकर कैश जमा करना, काउंटर से कैश निकालना, चेक से जुड़े काम, केवाईसी से जुड़े कुछ काम, दस्तावेज जमा करना और शाखा मे

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।