पहले दिन कितना कमाएगी 'हैवान'? डबल डिजिट में नहीं होगा अक्षय की फिल्म का कलेक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' थिएटर में धमाका करने के लिए तैयार है.
फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो रही है. 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ में पर्दे पर नजर आएंगे. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.
आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन पर.
पहले दिन कितना कमाए 'हैवान'
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, 'हैवान' ओपनिंग डे पर 6-8 करोड़ क कमाई कर सकती है.
एनडीटीवी से बातचीत में रमेश बाला ने कहा, 'एडवांस बुकिंग में देखें तो 'हैवान' 6-8 करोड़ की कमाई कर सकती है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान का री-यूनियन लोगों में एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है.
लेकिन स्पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर भी काफी डिपेंड करता है.'
ये भी पढ़ें- 'ये गैंगस्टर गाना नहीं था, महाराणा प्रताप की बेइज्जती की', मिर्जापुर में इस्तेमाल हुआ शूरवीर सॉन्ग, भड़के रैपर
आगे उन्होंने कहा, 'हैवान की ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी कमाई हो सकती है. प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय और सैफ का री-यूनियन से उम्मीदें हैं.
ऐसे में अगर ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है तो फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी ग्रोथ मिलने की उम्मीदें हैं और फिल्म 30 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है.'
रमेश बाला ने कहा, 'अक्षय किुमार को निगेटिव रोल में देखना भी हैवान के लिए अनिश्चित्ता पैदा करती है. फिल्म बहुत पसंद आ सकती है और ऐसा भी हो सकता है कि फिल्म बिल्कुल पसंद न आए.
अक्षय को ऑडियंस ने कई अलग अलग जॉनर में देखा है लेकिन ये डार्क अवतार है और काफी अलग है. अगर कैरेक्टर अच्छे से लिखा गया होगा तो फिल्म अक्षय के फेवर में जा सकती है.'
वहीं ट्रे़ एनालिस्ट सुमित
📡 स्रोत: ABP Live Film