दो-दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव:सीतापुर में घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर चोट के निशान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सीतापुर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे दो दिन से लापता 19 वर्षीय युवक का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। मामला मछरेहटा थाना क्षेत्र के ददेवरा गांव का है।
मृतक की पहचान मोहित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी ग्राम ददेवरा, थाना मछरेहटा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मोहित 3 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन करने के बावजूद मोहित का कोई सुराग नहीं मिल सका।
सोमवार सुबह ग्रामीणों को गांव के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मोहित के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। शव की स्थिति को संदिग्ध बताते हुए उन्होंने आशंका जताई कि मोहित की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत हत्या की आशंका और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ जनता का संदेश का मत
मृतक के परिवार की गहरी पीड़ा को हम दिल से समझते हैं। हिंसा के सामने शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी रास्ते ही समाधान हैं। समाज में सहानुभूति, सहिष्णुता और आपसी समझ को बढ़ावा देकर हम संघर्षों को सुलझा सकते हैं। जब किसी विवाद का सामना हो, तो पहले संवाद, फिर न्यायिक सहायता लें—इससे न केवल अपराध रोका जा सकता है, बल्कि समाज में विश्वास और शांति भी बनी रहती है।