राजनीति

दो दिन में परशुराम सेना से जुड़े 500 सदस्य, भोपाल में दिसंबर तक 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश

नवदुर्गा के पावन अवसर पर निःशुल्क ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू, भोपाल के 85 वार्डों में चल रहा अभियान

भोपाल। परशुराम सेना मध्य प्रदेश द्वारा नवदुर्गा के पावन अवसर पर भोपाल में निःशुल्क ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान को शुरुआती दो दिनों में ही शानदार प्रतिसाद मिला है और अब तक 500 सदस्य इस अभियान से जुड़ चुके हैं। संगठन ने भोपाल जिले में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

परशुराम सेना मध्य प्रदेश के संरक्षक पंडित राकेश चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम गुरु एवं डॉ श्रीकांत अवस्थी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। भोपाल जिला अध्यक्ष रजत द्विवेदी के नेतृत्व में शहर के सभी 85 वार्डों में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के सदस्य निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

ऑनलाइन सदस्यता पूरी तरह निःशुल्क

जिला अध्यक्ष रजत द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में सदस्यता के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। जिन लोगों तक अभी तक सदस्यता फॉर्म नहीं पहुंचा है, वे परशुराम सेना के किसी भी सदस्य से संपर्क करके गूगल फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और उसे ऑनलाइन भरकर संगठन से जुड़ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान निरंतर जारी रहेगा। संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के अधिक से अधिक लोगों को एक मंच पर लाना, समाज में एकजुटता बढ़ाना तथा सामाजिक हितों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत

जिला अध्यक्ष रजत द्विवेदी ने ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस निःशुल्क सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भोपाल के 85 वार्डों की कार्यकारिणी गठित की जाएगी समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित होकर ही समाज अपने अधिकारों की आवाज मजबूती से उठा सकता है।

उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जय श्री कृष्णा! परशुराम सेना मध्य प्रदेश — समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए संकल्पित।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

परशुराम सेना ने भोपाल में नवदुर्गा के पावन अवसर पर निःशुल्क ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया, जिसके तहत पहले दो दिनों में ही 500 सदस्य जुड़ चुके हैं। यह विषय संगठन की भक्ति-आधारित सामाजिक गतिविधि और बड़े पैमाने पर सदस्यता बढ़ाने के प्रयास को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि धार्मिक संगठनों द्वारा डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर बड़े जनसमूह तक पहुँच बनाई जा रही है, जिससे पारंपरिक भक्ति-सेवा को आधुनिकता के साथ जोड़ने का नया मॉडल सामने आता है। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को धार्मि

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।