राज्य

डिंडौरी- कलेक्टर के निर्देश पर एनएच-45 के पुल का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डिंडौरी- कलेक्टर के निर्देश पर एनएच-45 के पुल का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पुल के एक तरफ का बेस क्षतिग्रस्त हो रहा है तथा पुल के उक्त हिस्से की स्थिति को देखते हुए वहां से वाहनों के आवागमन में सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतना आवश्यक है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व, पुलिस एवं एनएचएआई की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक कदम उठाए गए।

सुरक्षा की दृष्टि से पुल के प्रभावित हिस्से पर स्टॉपर लगाकर आवागमन को वन-वे कर दिया गया है। इसके साथ ही वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो। संबंधित टीम द्वारा मौके पर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे मौके पर लगाए गए सुरक्षा संकेतों एवं यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक आवागमन करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।