डिंडोरी के 86 वन ग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविर, बैगा जनजाति के ग्रामीणों को बड़ी राहत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वनाधिकार पट्टों के फौती नामांतरण के 1,446 प्रकरणों का निराकरण; वारिसों को गांव में ही मिले पट्टे, वन विभाग की पहल से ग्रामीणों में खुशी।
डिंडोरी, नवंबर 04: जिले में वनांचलों में रहने वाले बैगा जनजाति के ग्रामीणों को राहत देने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। जिले के डिंडोरी, गाड़ासरई और शहपुरा सब डिविजन के 86 वन ग्रामों में प्रत्येक मंगलवार को शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टाधारकों के फौती नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। अब तक जिले में प्राप्त 1446 प्रकरणों का निराकरण कर वारिसों को पट्टे वितरित किए जा चुके हैं। रामहेपुर वन ग्राम में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने गांव में ही पट्टा मिलने पर खुशी जताई और सरकार तथा वन विभाग की पहल को सराहा।
-----------------
बाइट - शैलेन्द्र तिवारी, एसडीओ फॉरेस्ट डिंडोरी
बाइट - मातादीन सिंह बैगा, निवासी राम्हेपुर