5 दिनों में अरेस्ट करो... बूटा सिंह पर विवादित बोल पड़े भारी, पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग पर SC कमीशन सख्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Punjab Political News Today: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कड़ा एक्शन लिया है.
आयोग ने तरनतारन जिले में दर्ज मामले के तहत पुलिस को 5 दिनों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी और अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं.
इसके साथ ही याचिकाकर्ता को पंजाब और दिल्ली में सुरक्षा देने की सिफारिश भी की गई है.
📡 स्रोत: News18 Hindi