देश

दीपम विवाद- तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी:कहा- मंदिर ट्रस्ट ने रोका; कोर्ट के आदेश के बावजूद स्तंभ पर नहीं जला दीप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दीपम विवाद- तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी:कहा- मंदिर ट्रस्ट ने रोका; कोर्ट के आदेश के बावजूद स्तंभ पर नहीं जला दीप

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद को लेकर राज्य सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी। मदुरै कलेक्टर ने कोर्ट में दाखिल हलफनामे में बताया कि सरकार ने दीपथून यानी पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की पूरी कोशिश की लेकिन देवस्थानम यानी मंदिर प्रशासन ने उसे रोका।

सरकार के मुताबिक, मंदिर प्रशासन का कहना था कि दीपथून पर दीप जलाना स्थापित परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के खिलाफ है। इसलिए दीप केवल उचि पिल्लैयार मंदिर के पास पारंपरिक स्थान पर जलाया गया। 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि कार्तिक पूर्णिमा यानी 24 नवंबर को दीपथून पर दीप जलाया जाएगा।

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और जानबूझकर उसे टालने की कोशिश की। याचिकाकर्ता राम रविकुमार की ओर से पेश वकीलों ने अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे औपचारिक याचिका दाखिल करें, इसके बाद कोर्ट उचित आदेश देगा।

BJP और हिंदू संगठनों के करीब 300 सदस्यों के खिलाफ केस कार्तिगई दीपम विवाद के बीच मंगलवार को BJP और हिंदू संगठनों ने राज्य भर में प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 300 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। रामनाथपुरम में हिंदू फ्रंट के सदस्यों ने सड़क जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने सड़क जाम करने वालों को हिरासत में लिया। पोल्लाची में हिंदू मुन्नानी के सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया। पहाड़ी पर लगातार दूसरे दिन आम लोगों की एंट्री बंद विवाद के बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन श्रद्धालुओं और आम लोगों को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जाने से रोका गया। पलानी अंडावर मंदिर के प्रवेश द्वार के पास भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई। स्थानीय लोगों को भी जांच के बाद ही जाने दिया गया। पहाड़ी पर सुरक्षा व्यवस्था 23 नवंबर की शाम 6 बजे से लागू है। सुप्रीम कोर्ट ने दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति देते हुए आम लोगों, जुलूस और भीड़ को वहां जाने से रोकने का निर्देश दिया था।

यह व्यवस्था कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ एक बार दीप जलाने की इजाजत दी थी मंदिर और दरगाह के बीच जमीन और धार्मिक अधिकार का विवाद अब मामले पर आगे क्या होगा?

मदु

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दीपम विवाद तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के अधिकार पर उठे धार्मिक और प्रशासनिक झगड़े को दर्शाता है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से माफी माँगी, कहते हुए कि मंदिर ट्रस्ट ने दीप थून पर दीप जलाने से रोक दिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक परंपराओं और सरकारी हस्तक्षेप के बीच तनाव को उजागर करती है, और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा को बढ़ाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि धार्मिक कार्यक्रमों में व्यवधान और धार्मिक समुदायों के बीच विश्वास में ग

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।