दीपावली पर झालावाड़ वासियों को मिलेगा शुद्ध देशी घी से बनी पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली पर झालावाड़वासियों को मिलेगा शुद्ध देशी घी की मिठाइयों का स्वाद, जिला कलक्टर ने किया काउंटर का शुभारंभमिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर शुरू हुआ मिठाई विक्रय केंद्र, 140 से 440 रुपए तक में उपलब्ध पारंपरिक मिठाइयां
विशेष पहल: विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों की हस्तनिर्मित मोमबत्तियों का काउंटर भी लगाया
झालावाड़, 3 नवम्बर। दीपावली के त्योहार पर झालावाड़वासियों को शुद्ध देशी घी से बनी पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड के माध्यम से मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर विशेष मिठाई विक्रय काउंटर शुरू किया गया है। मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने फीता काटकर काउंटर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिलेवासियों को शुद्ध देशी घी से निर्मित पारंपरिक मिठाइयां उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने की पहल पिछले तीन वर्षों से जारी है। इसी क्रम में इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर मिठाई काउंटर स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मिठाइयों के निर्माण में झालावाड़ सरस डेयरी का शुद्ध देशी घी उपयोग किया गया है। वहीं, अन्य सामग्री भी स्थानीय स्तर से खरीदी गई है। इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ वोकल फॉर लोकल की भावना को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आमजन की सुविधा के लिए पैकिंग के साथ खुली मिठाई खरीदने की व्यवस्था भी की गई है।
चार तरह की पारंपरिक मिठाइयां उपलब्धमिठाई काउंटर पर बेसन चक्की, मोतीचूर के लड्डू, मक्खन वड़ा और मठरी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ग्राहक अपनी सुविधानुसार 250 ग्राम, 500 ग्राम और एक किलोग्राम की पैकिंग खरीद सकेंगे। इसके अलावा 400 रुपए का विशेष गिफ्ट पैक भी उपलब्ध है।
मिठाइयों की निर्धारित दरें इस प्रकार हैं:
बेसन चक्की : 200 रुपए (500 ग्राम), 400 रुपए (एक किलो)मोतीचूर के लड्डू : 200 रुपए (500 ग्राम), 400 रुपए (एक किलो)मक्खन वड़ा : 220 रुपए (500 ग्राम), 440 रुपए (एक किलो)मठरी : 70 रुपए (250 ग्राम), 140 रुपए (500 ग्राम), 280 रुपए (एक किलो)विशेष दीपावली गिफ्ट पैक : 400 रुपए