दीपावली पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सुविधा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इटावा में दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान लोगों को बेहतर इलाज देने के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने विशेष तैयारी की है। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के निर्देश पर ट्रॉमा और इमरजेंसी विभाग को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।त्योहारों के दौरान सड़क हादसों, चोट और अन्य आपात स्थितियों को देखते हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
लोग किसी भी आपात स्थिति में ट्रॉमा इमरजेंसी के लैंडलाइन नंबर 05688-276063 और रिसेप्शन नंबर 9151932858 व 9151035788 पर संपर्क कर सकते हैं।इसके अलावा विशेष परिस्थिति में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु प्रसाद से 8077013462 और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एस.पी. सिंह से 9457879726 पर संपर्क किया जा सकता है।कुलपति ने कहा कि त्योहारों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह तैयार रखना प्राथमिकता है।
वहीं, प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और आतिशबाजी करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।