अपराध

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम भी अपने यूट्यूब चैनल 'सबा का जहां' की वजह से काफी फेमस हैं.

सबा अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ बारे में अपने व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में, सबा ने बताया कि कुछ ही दिनों के अंदर उनकी सोने की चेन और हीरे के झुमके खो गए हैं.

सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी

अपने लेटेस्ट व्लॉग में, सबा के पति सनी ने इस बात पर चिंता जताई कि उनके घर से कीमती चीज़ें गायब हो रही हैं.

सबा के पति सनी व्लॉग में कहते हैं, दोस्तों हमारे पूरे घर का माहौल हो चुका है खराब.

किस पर शक करें, किसको क्या बताएं, हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है. 20-25 दिन से सबा के कान का एक गया, वो चोरी हो गया.

आज हम साफ-सफाई कर रहे थे तो हमने देखा कि एक सोने की चेन और डायमंड के ईयरिंग्स वो भी चोरी हो गए. मेरी गलती ये है कि मैंने कैमरे नहीं लगवाए.

हमारे घर में पहले भी सामान ऐसे ही पड़ा रहता था लेकिन आज तक एक रुपया इधर से उधर नहीं हुआ था. परेशान हो गए हैं कि कौन निकाल रहा है, कौन क्या कर रहा है. किस पर शक करें क्या करें? गलती इनकी भी है कि ये

अपनी लापरवाही की वजह से परेशान हुईं सबा

सबा ने बताया कि उनकी लापरवाही की वजह से ही ये चीज़ें खोई थीं, लेकिन पहले उन्हें अपनी चीज़ें छिपाकर रखने की जरूरत कभी महसूस नहीं हुई थी क्योंकि हाउस हेल्प काफी अच्छी थी और अगर उन्हें फर्श पर कोई चीज मिलती थी, तो वह उसे लौटा देती थी.

सबा ने आगे बताया कि न सिर्फ उनकी सोने की ज्वेलरी खोई, बल्कि उनकी महंगी डिजिटल वॉच भी खो गई.

उनकी कजिन रिजा का पर्स भी खो गया था जिसमें कुछ कैश था, और उन्होंने यह भी देखा था कि खाने-पीने की कुछ चीजें भी गायब हो रही थीं.

सबा कहती हैं कि गलती ये हो गई कि मैंने अपनी ज्वेलरी लॉकर में नहीं रखवाई.

सबा ने बताया कि वह इसलिए परेशान नहीं है कि उनके बहुत सारे पैसे खो गए, बल्कि अपनी लापरवाही की वजह से परेशान है, जिसके कारण यह चोरी हुई.

<iframe title="GHAR mein CHORI 💔😭 | baccho ne moo

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

साबा की घटना हमें याद दिलाती है कि व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखना ज़रूरी है—सुरक्षा कैमरे, सुरक्षित ताले और विश्वसनीय पड़ोसियों से मदद माँगना। जब चोरी या अन्य अपराध हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और साक्ष्य सुरक्षित रखें। समाज के रूप में हमें आपसी विश्वास और सहयोग बढ़ाना चाहिए, ताकि हर घर सुरक्षित रहे।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।