मनोरंजन

दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द

टीवी डायरेक्टर रोहित राज गोयल ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका सिंह की जमकर तारीफ की.

उन्होंने बताया कि दीपिका ने न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके पूरे परिवार को अपनाया और उनका ख्याल रखा. ये सब बातें उन्होंने रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में कही.

शो में अपने परिवार और दीपिका के बारे में बात करते हुए रोहित इमोशनल हो गए.

उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब लोग उनके परिवार को लेकर ऐसी बातें कहते थे कि उनके बच्चों की शादी नहीं होगी और उन्हें आगे चलकर भीख मांगनी पड़ेगी, लेकिन दीपिका के साथ आने से लोगों की सोच बदली.

दीपिका ने करियर के पीक पर रोहित से की शादी

शो में रोहित ने बताया कि दीपिका ने अपने करियर के पीक पर उनसे शादी करने का फैसला लिया था.

उस समय दीपिका टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं, लेकिन उन्होंने शादी के लिए ऐसे इंसान को चुना, जो एक जॉइंट फैमिली में रहता था.

रोहित ने कहा, 'जैसा कि उन्होंने कहा, मैं उनका आशिक हूं.

लेकिन कोई आशिक ऐसे ही नहीं बन जाता.

अपने करियर के पीक पर दीपिका ने शादी करने का फैसला लिया और वह भी ऐसे लड़के से, जो जॉइंट फैमिली में रहता है. उन्होंने मेरे पूरे परिवार को अपनाया, मेरी मां, पापा, भाई और भाभी को भी.'

इसके बाद रोहित ने अपने पिता और दीपिका के बीच के रिश्ते के बारे में बात की.

उन्होंने कहा, 'जिस तरह हम स्पेशल चाइल्ड की बात करते हैं, वैसे ही मेरे पापा भी हैं.

उन्हें अपनाना, उनसे बात करना और उनका ख्याल रखना, यह सब सिर्फ दीपिका करती हैं.'

रोहित ने आगे अपने परिवार को लेकर लोगों की पुरानी बातों को याद करते हुए बताया की, 'जब लोग मेरे पापा को देखते थे, तो कहते थे कि इनके बच्चों की शादी भी नहीं होगी.

पता नहीं कहां जाकर भीख मांगेंगे. लेकिन जिस दिन हमारी शादी हुई, इतने सारे लोग शादी देखने आए. यह सब सिर्फ दीपिका की वजह से हुआ.'

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।