इतिहास

दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!

दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 106 रनों की नाबाद पारी खेली. 86 गेंदों में खेली इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 15 चौके जड़े, यानी 60 रन उन्होंने बॉउंड्री से बनाए.

इससे पहले हरमनप्रीत कौर ने शतक जड़ा, जिन्होंने 121 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 126 रन बनाए. दीप्ति ने इस शतक के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. कप्तान स्मृति मंधाना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गई थी. इसके बाद शेफाली वर्मा भी 8 रन बनाकर आउट हो गई.

प्रतिका रावल ओर हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी हुई. रावल ने 61 रनों की पारी खेली. इसके बाद आईं तेंजल 3 रन बनाकर आउट हुईं.

छठे नंबर पर आकर शतक लगाने वाली दीप्ति शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया.

ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला

दीप्ति शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए वनडे में छठे या इससे निचले क्रम में खेलते हुए शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं.

उन्होंने ऋचा घोष का इस नंबर पर सबसे ज्यादा रन (94) बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा.

जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं.

आज जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी. ये स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज जीत होगी.

इससे पहले मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी. वनडे सीरीज का तीसरा मैच बुधवार, 28 अक्टूबर को है.

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की शतकीय पारी के सहारे भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे का पहला विकेट 38 के स्कोर पर गिर गया. श्री चरणी ने लौरेन फिरी (6) को शेफाली वर्मा के हाथों कैच आउट कराया.

इसके बाद ओपनर मॉडेस्टर मुपचिकवा और चिपो मुगेरी के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी (69) साझेदारी हुई. इस जोड़ी को सयाली ने तोड़ा, जिन्होंने मुगेरी का विकेट लिया.

खबर लिखे जाने तक जिम्बाब्वे ने 23

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।