दिशा सालियान केस मामले में भड़के उद्धव ठाकरे:कहा- मेरे परिवार का चरित्र हनन किया जा रहा, कानूनी कार्रवाई करूंगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिशा सालियान हत्याकांड को लेकर उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा- इस मामले से हमारा दूर-दूर तक संबंध नहीं है। ठाकरे ने कहा- मेरा भी नाम है। आपका भी नाम आएगा। मोदी और ट्रंप का भी नाम आ सकता है। आखिर नाम क्यों लिया जा रहा है?
यह राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। कब तक सहन करते रहेंगे?
बेवजह चरित्रहनन बहुत हो गया और अगर ये जारी रहा तो मैं बिना किसी से सलाह लिए कानूनी कार्रवाई पर मजबूर हो जाऊंगा। उद्धव ठाकरे गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर के दौरे पर थे, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। मैं तो दिशा को जानता भी नहीं: ठाकरे उद्धव ने कहा कि इस मामले में लगातार नाम घसीटे जा रहे हैं।
हम इतने समय तक चुप रहे, क्योंकि सरकार ने खुद इसकी जांच के लिए SIT बनाई थी। हमने उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से जांच करने देने के लिए चुप्पी साधे रखी। हमने तय किया था कि जांच पूरी होने तक कुछ नहीं बोलेंगे। ठाकरे ने गुस्से में चेतावनी दी कि हमारा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उस युवा महिला की जान चली गई।
मैं उन्हें नहीं जानता था। मैं उनसे कभी नहीं मिला। मेरा उनसे या जो कुछ हुआ, उससे कोई संबंध नहीं है। फिर भी मेरा नाम इसमें घसीटा जा रहा है। दिशा के पिता का आरोप- केस को दबाने की कोशिश की गई बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दिशा के पिता सतीश सालियान ने कहा था कि दिशा का गैंगरेप और हत्या हुई।
मामले को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने आदित्य ठाकरे समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा था- मैं 6 साल से इसका इंतजार कर रहा था। खुश होने की कोई वजह नहीं है। मैंने अपनी बेटी को खोया है। आज मुझे राहत महसूस हो रही है। मैंने हाथ जोड़कर जज के प्रति आभार जताया। वकील ने कहा था- आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली पर FIR होगी सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने कहा था कि जिन लोगों के खिलाफ जांच में सबूत मिलेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ सबूत नहीं मिलता है तो उसे आरोपी नहीं बनाया जाएगा। अगर CBI की रिपोर्ट नकारात्मक आती है, तो परिवार को उस पर आपत्ति जताने और प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करने का अधिकार रहेगा। ओझा के मुताबिक, FIR में आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, आदित्य ठाकरे के बॉडी
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
दिशा सालियान हत्याकांड के बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि उनके परिवार पर इस मामले से निशाना साधा जा रहा है, जिससे राजनीतिक चरित्रहनन का आरोप लगा। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक संवेदनशील अपराध के पीछे राजनीतिक गुटों के बीच संघर्ष को उजागर करती है, और उच्च पदस्थ नेताओं के नामों को भी घेरती है। जनता के लिए इसका असर यह है कि ऐसे आरोप समाज में विश्वास और न्याय प्रणाली पर सवाल उठाते हैं, और राजनीतिक बहसों को और तीव्र कर सकते हैं, जिससे नागरिकों में अस्थिरता और असुरक्षा बढ़