दीवाली पर 1 हफ्ते की छुट्टी, कंपनी ने वर्कर्स को दिया लंबा ब्रेक, फिर जो हुआ...
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आज के समय में जहां एक तरफ लोग टॉक्सिक वर्क कल्चर को लेकर परेशान हैं.
वहीं, दूसरी तरफ कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जो अपने वर्कर्स के वर्क-लाइफ बैलेंस का पूरा ध्यान रखती हैं. एक ऐसी ही कंपनी है- Feedbox, जो इंदौर बेस्ड एक स्टार्टअप है.
कंपनी ने दीवाली पर अपने वर्कर्स को पूरे 7 दिनों की छुट्टी दी है ताकि उन्हें अपने परिवारों व दोस्तों के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिले.
FeedBox एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी है.
कंपनी के को-फाउंडर यश कुलश्रेष्ठ (Yash Kulshrestha) ने लिंक्डइन पर दीवाली के मौके पर कंपनी के हॉलिडे शेड्यूल को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था.
यह पोस्ट इतनी तेजी से वायरल हुई कि कंपनी को 24 घंटे के भीतर 250 से नौकरी के लिए आवेदन मिले.
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि आवेदन करने वालों में केवल इंटर्न ही नहीं, बल्कि ऑपरेशंस हेड्स और CXO लेवल के प्रोफेशनल्स भी शामिल हैं.
कुछ ऐसा था फीडबॉक्स का 'दीवाली हॉलिडे कैलेंडर'
4 नवंबर- ऑफिस में सभी कर्मचारियों को मिठाइयां और दीवाली गिफ्ट्स बांटे गए.
5 और 6 नवंबर- इन दो दिनों के लिए 'वर्क-फ्रॉम-होम' (WFH) दिया गया.
इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि जो कर्मचारी इंदौर से बाहर के थे, वे ट्रैफिक और भीड़ से बचते हुए समय पर अपने घर पहुंच गए और घर से ही काम किया.
7 नवंबर से आगे- इसके बाद दीवाली की छुट्टियां शुरू हो गई और आधे दिन का ब्रेक भी दिया गया ताकि वर्कर्स आराम से परिवार को वक्त देते हुए त्योहार मना सके.
11 नवंबर- पूरे एक हफ्ते के इस शानदार ब्रेक बाद सभी कर्मचारी वापस ऑफिस लौटेंगे.
अब कैसे मैनेज होगा काम?
कंपनी की लीव पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि कंपनी ने इसे एक कड़े नियम की तरह लागू नहीं किया.
मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को इस बात की खुली छूट भी दी थी कि अगर किसी को अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए छुट्टियां एक्सटेंड
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar