राजनीति

दिवाली के मद्देनजर विशेष बच्चों ने लगाई प्रदर्शनी, विशेष बच्चों द्वारा बनाए गए दीये,मोमबत्ती और सजावट का सामान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिवाली के मद्देनजर विशेष बच्चों ने लगाई प्रदर्शनी, विशेष बच्चों द्वारा बनाए गए दीये,मोमबत्ती और सजावट का सामान

नवंबर 04, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): दिवाली को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों द्वारा तैयार किए गए दीये,मोमबत्ती और अन्य सजाववटी सामान की प्रदर्शनी लगाई गई। यहां बड़ी संख्या में लोग इन उत्पादों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी का शुभारंभ आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व समाज सेवी रूपेंद्र ठाकुर ने किया।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों द्वारा यहां अपने अपने का अच्छा प्रदर्शन किया गया है और कई तरह के उत्पाद तैयार किए है।रुपेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विशेष बच्चों के हितों को लेकर गंभीर है और कई नई योजनाएं मौजूदा सरकार ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के उत्थान के लिए शुरू की है।

आस्था स्पेशल स्कूल नाहन की स्पेशल एजुकेटर मोमीना ने बताया कि दिवाली के अवसर पर हर वर्ष विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं उन्होंने कहा कि उत्पादों को तैयार करने लिए संस्थान की डीएलएड प्रशिक्षु इन दिव्यांग बच्चों की सहायता करते हैं उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई उत्पादों को लोग जरूर खरीदें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।