व्यापार

दीवाली से पहले महंगाई का झटका! 8% तक बढ़ेंगे एसी- टीवी के दाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दीवाली से पहले महंगाई का झटका! 8% तक बढ़ेंगे एसी- टीवी के दाम

इस बार नवंबर के महीने में दीपावली मनाई जाएगी. इस त्यौहार पर लोग अपने घर का रिनोवेशन करते हैं. लिपाई- पुताई करते हैं, नए सोफा, टीवी, फ्रिज, एसी आदि खरीदते हैं.

तो वहीं कई लोग तो पूरे साल इसी चीज का इंतजार करते हैं कि वो दीवाली पर घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे. लेकिन इस बार यदि आपने ऐसा सोचा है तो आपका दीपावली का बजट हिल सकता है.

क्योंकि दीवाली से पहले घर के लिए एसी, LED TV, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने वालों को कंपनियों ने झटका दिया है.

कंपनियां 1 अक्टूबर से कई इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंस की कीमतों में 5% से 8% तक बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं.

इन कंपनियों ने किया कीमत बढ़ाने का फैसला

होम अप्लायंस कंनियां जैसे ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डैकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स ने अलग-अलग प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि की है.

कुछ कंपनियों ने अलग-अलग कैटेगरी में 4% से 10% तक कीमतें बढ़ाई हैं. वहीं पैनासोनिक अभी स्थिति पर नजर रख रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक LG और बॉश होम कंफर्ट जो हिताची ब्रांड के AC बनाती है, ने भी AC की कीमतों में करीब 5% की बढ़ोतरी की है.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? अपने इस फैसले को लेकर इन कंपनियों का कहना है कि कॉपर, स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक जैसे कच्चे माल की कीमत लगातार बढ़ रही है.

इसके अलावा माल ढुलाई का खर्च भी पहले की अपेक्षा काफी बढा गया है.

तो वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भी लागत पर पड़ा है. जिसके कारण कंपनियों न ये फैसला किया है.

2026 में तीसरी बार बढ़ेंगे दाम

इसी साल में यानी 2026 में अब तक इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में पहले ही दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है, अब कंपनियां तीसरी बार दाम बढ़ाने जा रही हैं.

कंपनियां लंबे समय से बढ़ते प्रोडक्शन कॉस्ट से परेशान हैं. AC की कीमतों में करीब 5% से 8% तक बढ़ोतरी की तैयारी है.

वहीं कुछ कंपनियां वॉशिंग मशीन, फ्रिज और LED टीवी के दाम 3% से 4% तक बढ़ा सकती हैं.

<p style=

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।