देश

दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता यानी DA को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.

त्योहारों का सीजन चल रहा है और अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले DA बढ़ाने का ऐलान कर सकती है. इस बार महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद है.

अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों का DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा. इसके साथ ही जुलाई से लागू होने वाली बढ़ोतरी का एरियर भी मिल सकता है.

हालांकि, अभी तक सरकार ने इस बढ़ोतरी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है. 14 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी DA बढ़ाने का ऐलान नहीं हुआ था.

ऐसे में कर्मचारियों को अब अगले फैसले का इंतजार है.

कब होगा DA बढ़ोतरी का ऐलान?

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव करती है.

पहली बढ़ोतरी जनवरी से और दूसरी जुलाई से लागू होती है. जुलाई वाली बढ़ोतरी का ऐलान अक्सर सितंबर या अक्टूबर में किया जाता है.

इस बार भी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार दशहरा या उसके आसपास DA बढ़ाने का ऐलान कर देगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. अब दिवाली से पहले घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

इस साल दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी.

केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन भी DA और पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं.

कर्मचारियों के एक संगठन ने 16 अक्टूबर को देशभर में लंच के समय प्रदर्शन कर सरकार से लंबित किस्त का जल्द ऐलान करने की मांग की थी.

3% DA बढ़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अगर सरकार 3% DA बढ़ाने की मंजूरी देती है, तो मौजूदा दर 60% से बढ़कर 63% हो जाएगी.

इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के हिसाब से हर महीने मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा.

जैसे अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है, तो अभी उसे 60% DA के हिसाब से हर महीने 10800 रुपए मिलते हैं. बढ़ोतरी के बाद 63% DA के हिसाब से 11340 रुपए मिलेंगे. यानी हर महीने 540 रुपए ज्यादा मिलेंगे.

<tb

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।