राजनीति

दिवाली से पहले PAK की 'नापाक' साजिश नाकाम! बार्डर पर ड्रोन से घुसपैठ, खतरनाक हथियार बरामद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिवाली से पहले PAK की 'नापाक' साजिश नाकाम! बार्डर पर ड्रोन से घुसपैठ, खतरनाक हथियार बरामद

दिवाली के त्योहार से पहले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से रची गई 'नापाक' साजिश नाकाम की गई है.

पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सरहद पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घुसपैठ हुई है. बताया जा रहा है कि ड्रोन भारत में 1 किलोमीटर अंदर तक दाखिल हो गया.

जिसके बाद पुलिस ने ड्रोन और उसके साथ आए हथियार बरामद किए हैं.

बताया जा रहा है कि पुलिस को ड्रोन खेतों में गिर पड़ा मिला, जिसके साथ पाकिस्तान से आए हथियार दो पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुए हैं.

इस मामले में फाजिल्का के सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और जांच की जा रही है.

क्या बोले एसएसपी?

एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सरहदी इलाके में एक ड्रोन गिरा है, जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंच बीएसएफ के साथ मिलकर इलाके को सील कर दिया.

सर्च के दौरान पुलिस ने फाजिल्का के दोना सिकंदरी इलाके में खेतों से पाकिस्तान से आया एक ड्रोन बरामद किया है.

जिसमें पुलिस ने ड्रोन के साथ आई दो पिस्टल घफ़ार सिक्योरिटी पिस्टल और दो मैगजीन भी बरामद हुए है.

यह भी पढ़ें - 📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।