आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आज रायपुर आ रही हैं। अपने प्रवास के दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति आज दोपहर बारह बजकर पैंतालीस मिनट पर रायपुर स्थित लोकभवन में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में दौ सौ रूपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद वे शाम चार बजे बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
अपने प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन राष्ट्रपति कल तेईस अक्टूबर को सुबह ग्यारह बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद, वे दोपहर बारह बजकर पैंतालीस मिनट से जगदलपुर में बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।