राजनीति

दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 और 24 नवंबर को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ लोगों से मुलाकात करेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर के मोर्चा, आईटी और सोशल मीडिया के मनोनीत पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संवाद भी करेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि सोमवार 23 नवंबर को सुबह 11:40 बजे से रक्षा मंत्री विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:45 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। शाम चार बजे विश्वेश्वरैया हॉल पहुंचकर पांच बजे तक भाजपा लखनऊ महानगर के मोर्चा, आईटी और सोशल मीडिया के मनोनीत पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं संवाद करेंगे।इसके बाद शाम 5:10 बजे विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे और 5:50 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे।वहीं, मंगलवार 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे रक्षा मंत्री याहियागंज गुरुद्वारा पहुंचेंगे।

यहां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मत्था टेकेंगे। इसके बाद सुबह 11:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय लखनऊ दौरा 23 और 24 नवंबर को होगा, जिसमें वे शोकाकुल परिवारों से मिलेंगे और भाजपा के लखनऊ महानगर के प्रमुखों से संवाद करेंगे। यह दौरा भारत की सुरक्षा नीति और राष्ट्रीय एकता के प्रति सरकार के समर्पण को दर्शाता है। लखनऊ की रणनीतिक स्थिति और यहाँ के नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि मंत्री की उपस्थिति से स्थानीय सुरक्षा योजनाओं में विश्वास बढ़ेगा। आम जनता को आशा है कि उनके मुद्दे और चिंताएँ सीधे सरकार तक पहुँचेंगी, जिससे नीतिगत निर्णयों में स्थानीय हितों

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।