व्यापार

दो दिवसीय उद्यम समागम 2026 का आयोजन 2 अक्टूबर से इंदौर में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दो दिवसीय उद्यम समागम 2026 का आयोजन 2 अक्टूबर से इंदौर में

इस अवसर पर मंत्री श्री काश्यप को लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियो ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया गया। मंत्री श्री काश्यप ने इस आयोजन में एमएसएमई विभाग के पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन संगठन को दिया। उल्लेखनीय है कि उद्यम समागम 2026 उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है, जहाँ व्यापार विस्तार, नवाचार, नई तकनीक, निवेश, उद्योगों के विकास एवं नेटवर्किंग के लिए उद्यमियों को एक साथ आने का अवसर मिलेगा। आयोजन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में उद्यमी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।