दो दिवसीय उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल शनिवार से
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उज्जैन में 24 और 25 अक्टूबर को उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया जाएगा। विश्व संवाद केंद्र मालवा और सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव में देशभर से प्राप्त 232 लघु फिल्मों के साथ आठ अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों को भी शामिल किया गया है।
निर्णायक मंडल द्वारा चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव में भारतीय संस्कृति, लोक एवं जनजातीय परंपराओं, नारी शक्ति, इतिहास, पर्यावरण और समकालीन सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही फिल्म निर्माण, पटकथा लेखन, अभिनय और निर्देशन पर विशेषज्ञों की मास्टरक्लास तथा परिचर्चाएं भी होंगी।
विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट फिल्मों को एक लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। महोत्सव का उद्घाटन 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा।
------
दो दिवसीय उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल शनिवार से
232 लघु फिल्मों में से चयनित फिल्मों का होगा प्रदर्शन