दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में सेवा संकल्प माह के तहत वाराणसी में प्रस्तावित टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का गुरुवार को होटल ताज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अनावरण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मौजूद रहे।नितिन नबीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं।
अवसर और उचित मंच मिलने पर दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष की भावना को मजबूत करता है तथा ऐसे आयोजन समावेशी समाज का संदेश देते हैं।आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।
ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतियोगिता की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी दी। सिगरा स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय चौरसिया ने किया।
संयोजक वीरभद्र सिंह ने आभार जताया। इस अवसर पर अखिलेश यादव, रोशन द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।