राज्य

दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का अवसर, 7 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का अवसर, 7 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

रायपुर, 4 अक्टूबर 2026

दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन BPCL एवं Maa Add Agency के सहयोग से संभल केन्द्र, IDMST Complex, गांधी चौक के पास, रायपुर में किया जाएगा।

वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें श्रवण बाधित (Deaf) दिव्यांगजनों के लिए 12 पद तथा अस्थिबाधित (Orthopedically Handicapped) दिव्यांगजनों के लिए 8 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार से 10 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

वॉक-इन इंटरव्यू 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। समाज कल्याण विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।