मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्टपार्टम जर्नी पर विवेक दहिया का खुलासा, कहा- 'डिप्रेशन होता है...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्टपार्टम जर्नी पर विवेक दहिया का खुलासा, कहा- 'डिप्रेशन होता है...'

टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इस साल मई में जुड़वा बेटों के माता-पिता बने.

हाल ही में विवेक ने बताया कि बच्चों के आने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है. उन्होंने पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर भी खुलकर बात की है.

दिव्यांका की पोस्टपार्टम जर्नी पर विवेक का खुलासा

विवेक दहिया ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बात की.

उन्होंने बताया कि बच्चे को जन्म देने के बाद मां के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं. विवेक ने कहा, 'पोस्टपार्टम डिप्रेशन सच में होता है. क्योंकि इस दौरान बहुत सारे बदलाव आते हैं.

हार्मोनल बदलाव होते हैं और मां को महसूस होने लगता है कि अब उसका शरीर पहले जैसा नहीं रहा. अब उसे इसी बदले हुए शरीर के साथ रहना है और यह बहुत मुश्किल होता है.'

विवेक दहिया ने ये भी बताया कि जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी की कोर स्ट्रेंथ काफी कम हो गई है.

विवेक ने बताया, 'अचानक ऐसा लगता है जैसे यहां सब कुछ जेली जैसा हो गया है. जो कोर स्ट्रेंथ पहले थी, वो अचानक बिल्कुल नहीं रही. खासकर अगर आप बहुत ज्यादा वर्कआउट करते हैं, तो कोर हर काम में इस्तेमाल होता है.

ऐसे में अचानक कोर स्ट्रेंथ का चले जाना काफी मुश्किल होता है.'

विवेक ने कहा, 'इसके साथ आपका पेट जेली जैसा हो जाता है और आपको नहीं पता होता कि आप पहले जैसी कब होंगी या इसमें कितना समय लगेगा.

आपकी रोज की जिंदगी बस बच्चे को दूध पिलाने, फिर दूध पिलाने और लगातार उसी में लगी रहती है.'

ये भी पढ़ेंः PM नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर उत्तम कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'हमेशा दिलों मे

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।